ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

सीएम को ज्ञापन भेजकर निस्तारण की मांग : एसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 2, 2025

बहराइच। एसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं, निजी एजेन्सियों की लापरवाही तथा सर्वर व कंप्यूटर माउस में खराबी को लेकर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टेªट को सौंपा। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि परीक्षाओं के आयोजन में निरन्तर देरी व अव्यवस्था की स्थिति रहती है जिसके चलते छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। जारी उत्तर कुजियों में भी पारदर्शिता नहीं देखी गई है। परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता न होने की वजह से चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे है। बगैर किसी सूचना के परीक्षाएं स्थगित कर दी जाती है। कई परीक्षा केन्द्रों पर छात्राओं को देर रात्रि 10 बजे तक रोके रखा गया। जिससे न केवल प्रशासनिक विफलता उजागर हुई बल्कि छात्राओं के गरिमा व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। छात्रों ने इन कमियों पर अंकुश लगाते हुए मांग की है कि एसएससी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता व समयवद्धता सुनिश्चित की जाये। उत्तर कुंजी व परीक्षा परिणामों की त्रुटि रहित समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र तकनीकी समिति गठित की जाये। परीक्षा आयोजन से सम्बन्धित सभी निजी एजेन्सियों की भूमिका की जांच कर लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जाय। परीक्षा केन्द्रों पर छात्राओं की सुरक्षा से सम्बन्धित घटनाओं की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये। सर्वर की समस्या व छात्राओं के निवास स्थान से अधिकतम 100 मीटर के अंदर परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जाये। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें