ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में बमियारी के बच्चों ने लहराया परचम : प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र गोण्डा में सम्पन्न हुआ

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 6, 2025

फखरपुर, बहराइच। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मण्डल मुख्यालय गोंडा के जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अतुल कुमार तिवारी बीएसए गोंडा ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संविलयन विद्यालय बमियारी के अंडर 14 बालक टीम महेश, जुल्फिकार व सर्वेश ने टेबल टेनिस में 3-0 से अन्य टीमों को मात देकर विजेता रही। इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया। वहीं अंडर 14 बालिका टीम टेबल टेनिस में 2-1 से उप विजेता रही। बालिका वर्ग सिंगल में लक्ष्मी ने अन्य प्रतिभागियों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम की। बीएसए गोंडा अतुल कुमार तिवारी ने विजेता टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीटी कोच अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि विजेता टीम का चयन टेबल टेनिस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसका आयोजन 9 से 11 सितंबर तक बरेली में किया जाएगा। बीईओ राकेश कुमार ने बच्चों के सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर बैडमिंटन टीम मैनेजर मिथिलेश कुमार मिश्र, खेल अनुदेशक राहुल वर्मा सहित अनेकों खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें