ब्रेकिंग

ग्रामीणों को किया गया सतर्क

युवक को नेपाली पुलिस के हवाले किया

स्पंदन’ को छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा का सशक्त मंच बताते हुए इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

सरकारी भूमि एवं नो-मैन्स लैंड पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं

Ad

गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए 15 दिन के अंतराल पर करे दो स्प्रे : कंपनी दे रही 55 प्रतिशत तक अनुदान, प्रति एकड़ खर्च केवल 500 रुपए

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 11, 2026

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र का भ्रमण कर रहे पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने किसानों से गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए विशेष स्प्रे करने का आग्रह किया। राठी ने कहा कि किसान फसल पर 15 दिनों के अंतराल पर कुल 2 स्प्रे शत-प्रतिशत कराएँ। स्प्रे नमी की दशा में ही किए जाएं ताकि प्रभाव अधिकतम रहे। राठी ने कहा कि स्प्रे करने से गन्ने में ब्यांत (बुलबुले या वृद्धि-अवयव) तथा फसल की बढ़वार तेजी से होती है। जिसके परिणामस्वरूप गन्ना उपज में भारी इजाफा देखा जा सकता है। स्प्रे सामग्री प्राप्त करने और स्प्रे संबंधी निर्देशों के लिए किसानों को अपने संबंधित सुपरवाइजर तथा गन्ना अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कंपनी के अन्य अधिकारियों आदर्श, सुनील, तौहीद, विजय भान, बृजेश तथा लव कुश भी कार्यक्रम में साथ रहे और किसानों के प्रश्नों का समाधान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें