ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: सीएम का आगमन आज, भेड़िया प्रभावित परिवारों से करेगे मुलाकात

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज रविवार को दौरा प्रस्तावित है। वे महसी तहसील के भेडिया प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेगे। महसी तहसील के सिसईया चूड़ामणि पहुंचकर भेडियों के हमले में मृत बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देगे तथा संवाद करेगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला भी एलर्ट मोड पर दिखा। सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। वहीं महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। नगर मजिस्टेªट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराहन करीब 3ः30 बजे महसी के सिसैया चूड़ामणि स्थित हेलीपैड पर पहुंचकर भेडियों के हमलों से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगे। जिसके बाद 4ः30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जायेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें