ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बच्चों से बहुत प्रेम करते थे नेहरूः डा. हरीशचन्द्र : बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 14, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा के स्थानीय रामजानकी इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेले का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईसीपी प्रबन्धक सुधीर शर्मा व डॉ सनत कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, खेल-कूद प्रतियोगिता, झूले, खाने-पीने के स्टॉल और हस्तशिल्प प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों की भीड़ और उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। मुख्य अतिथि ने बाल, बालकों को नेहरू जी के आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे, इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ हरीश चंद्र उर्फ बंटू भैया ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल के आर एस वर्मा, जे के सिंह, राजीव श्रीवास्तव, ए पी श्रीवास्तव, चन्दन गुप्ता, जैसल, देवमणि, आर एस विश्वकर्मा, साकेत तिवारी, अखिलेश जैसवाल आदि शिक्षकों ने समारोह में सहभागी रहे। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें