: खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखायें जौहर
Admin
Mon, Feb 26, 2024
बहराइच। बहराइच महोत्सव अन्तर्गत दूसरे दिन आयोजित जिला स्तरीय बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, बालक वर्ग में कबड्डी व फुटबाल, फन गेम्स तथा दिव्यांग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर खेल का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त कबड्डी खेल में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोड़ व विशिष्टि अतिथि रणविजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया तथा सम्बोधन में खेल के प्रति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अनुपमा धानुक द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। बालिका वर्ग में बोरी दौड़ में प्रथम श्वेता, द्वितीय मोहिनी, तृतीय रजनी, बालक वर्ग में प्रथम आयुष जायसवाल, द्वितीय मनीष, तृतीय पुष्कर सिंह विजयी रहें। नीबू दौड़ बालक वर्ग में प्रथम सचिन यादव, द्वितीय ओम पाण्डेय, तृतीय शौर्य प्रताप सिंह व बालिका वर्ग में प्रथम कविता, द्वितीय आस्था सिंह, तृतीय काजल सिंह विजयी रहें। उक्त कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार की देेखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रोहित सिंह जीवन रक्षक, वीरेन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, कुशुमेन्द्र कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, विनोद यादव, सतपाल यादव, सुभाषचन्द्र वर्मा, राकेश पासवान फुटबाल प्रशिक्षक, आरिफ हाॅकी प्रशिक्षक, विनोद कुमार फुटबाल खेलो इण्डिया प्रशिक्षक, सानू, विजय शंकर, सुशील कुमार राय आदि निर्णायक के रूप में रहें। इसके अतिरिक्त श्रीमती बलमीत कौर प्रधानाचार्या बाबा सुन्दर दास मुकबधिर बहराइच, कैलाश चन्द्र यादव सचिव जिला बाॅक्सिंग संघ, वरिष्ठ खिलाड़ी आदि उपस्थित रहें। अन्त में अनुपमा धानुक उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा आये हुये समस्त अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन