ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक : बच्चे स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 12, 2025

बाबागंज, बहराइच। हायर सेकेंडरी स्कूल चर्दा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य की दृष्टि से सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना था। विशेषज्ञों और शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि दाँतों की नियमित सफाई न केवल मौखिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। बच्चों को यह समझाया गया कि भोजन के बाद कुल्ला करना, सुबह शाम दाँत साफ करना और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे नियमित स्नान करना, नाखून साफ रखना, साफ कपड़े पहनना, गंदे हाथों से भोजन न करना और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना जैसी आदतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक आर.के. सिंह, प्रधानाचार्य निरंजन पांडेय, अरविंद कुमार शुक्ल, चेतराम कौलिक, प्रवीण कुमार मिश्रा, राहुल विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, अखिलेश मिश्रा, सरिता जायसवाल, गायत्री श्रीवास्तव, शिवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं सत्यम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। अंत में विद्यार्थियों को कोलगेट मंजन और ब्रश वितरित किया गया और यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएँगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें