ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अंटहवा बीट में हुआ पौधरोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन : बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के महत्व पर सुंदर चित्र बनाए

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 3, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। वन महोत्सव के तीसरे दिन रूपईडीहा रेंज के अंतर्गत अंटहवा बीट स्थित प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के महत्व पर सुंदर चित्र बनाए। कार्यक्रम के तहत “वृक्षारोपण जन अभियान एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अभियान में ग्राम प्रधान कंधई, सहायक अध्यापक अमर चंद, बीडीसी सदस्य रोजन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती नीलम, ग्रीन चौपाल की सदस्यगण, ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कचनार, अमरूद, जामुन, बरगद, शीशम आदि फलदार व शोभाकारी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण के साथ वृक्षों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस आयोजन में क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार, वन दरोगा मोहम्मद अरशद, अनंत राम, हरिओम गौतम, विमल कुमार, वन रक्षक ब्रह्मदेव, रविकांत सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी, ग्रामीण जन एवं स्कूली बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी रहा। इस प्रकार, अंटहवा बीट में वन महोत्सव का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक मजबूत कदम साबित हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें