ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: बाल कल्याण समिति टीम ने विद्यालयों में की जांच पड़ताल

बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
बहराइच। विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही सुविधाआंें की जांच पड़ताल के लिए बाल कल्याण समिति की टीम ने विद्यालयों का भ्रमण कर जांच पड़ताल की। टीम द्वारा विद्यालय स्टाफ सहित बच्चों से पूछतांछ कर जानकारी प्राप्त की। न्यायाधीश बाल कल्याण समिति की सदस्य/मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी दीप माला प्रधान व अर्चना पाण्डेय द्वारा उप निरीक्षक व महिला कांस्टेबिल के साथ डिवाईनग्रेस पब्लिक स्कूल, वैरोज ब्लू वेल्स, एम्स इन्टरनेशनल स्कूल, श्री केपीएस पब्लिक स्कूल व कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान टीम ने वाटर कूलर, शौचालय की साफ-सफाई, जनरेटर की सुविधा व बच्चों के आवागमन में प्रयोग होने वाले वाहनों की पड़ताल की। टीम के साथ विद्यालय स्टाफ का सहयोग अच्छा रहा। इस दौरान डिवाइनग्रेस पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक छवि रायतानी, श्रीमती निशा शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ व टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें