ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

घर से चार माह के बच्चे को उठा ले गया भेड़िया : मां के साथ सो रहा था बच्चा, इलाके में दहशत, तलाश जारी

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Dec 7, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज इलाके के गोड़हिया नंबर 3 मल्लाहन पुरवा में शनिवार देर रात एक भेड़िया घर के अंदर से चार महीने के बच्चे को उठा ले गया। घटना रात करीब 12ः30 बजे की है, जब बच्चा अपनी मां के साथ सो रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बच्चे की पहचान सुभाष पुत्र संतोष के रूप में हुई है। उसकी मां का नाम किरण है। बच्चे के पिता संतोष लखनऊ में काम करते थे और घटना की सूचना मिलते ही घर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि संतोष और किरण की शादी को दो साल हुए थे और सुभाष उनका इकलौता बच्चा था। घटना के बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। मां किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर यह आतंक कब खत्म होगा और कितने बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। स्थानीय प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें