: भेड़िए के हमले में बालक घायल, वन विभाग ने भेड़िया के हमले को नकारा
Admin
Mon, Sep 16, 2024
महसी, बहराइच। महसी क्षेत्र के गांवो में भेड़िए का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां वन विभाग पुलिस व पीएससी लगातार गश्त कर रही है। वहीं भेड़िया भी लगातार हमला कर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बीती रात भी एक बालक पर हमला कर भेड़िये ने उसे घायल कर दिया। हालांकि वन विभाग भेड़ियां के हमला होने की बात से इनकार कर रहा है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी मोहन निवासी इमरान 12 वर्ष परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात में भेड़िया छत पर पहुंच गया। उसने इमरान को दबोच लिया। इमरान के छटपटाहट पर पास में लेटी भाभी ननकई ने किसी तरह भेड़िया से इमरान को छुड़ाया। जिसके बाद शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। घायल बालक को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िए का हमला नहीं है किसी अन्य जानवर का हमला है जांच की जा रही है व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन