उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को किया गया स : बेसिक शिक्षा की विभिन्न योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकर्पण एवं शिलान्यास
Kunwar Diwakar Singh
Mon, May 26, 2025
बहराइच। लोक भवन, लखनऊ में आयोजित वृहद समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास शुभारम्भ किया गया। शिक्षा विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे निपुण घोषित हो चुके विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण, टैबलेट वितरण एवं विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं वर्तमान शैक्षिक सत्र में नवाचार के रूप प्रारम्भ किये गये समर कैप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा कार्यक्रम में समर कैंप, पीएम श्री विद्यालय, निपुण विद्यालय के अंतर्गत ब्लॉक वार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 42 शिक्षकों को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र द्वारा अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र तथा जूनियर हाईस्कूल के 05 शिक्षकों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। जबकि विकास खण्ड तेजवापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोलिया खास की आँचल श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के अंतर्गत अभिभावकों के खातों में धनराशि का अंतरण, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए 853 टेबलेट का वितरण, मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के अंतर्गत पयागपुर में विद्यालय का शिलान्यास और मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के अंतर्गत ब्लाक तेजवापुर में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक का अत्याधुनिक विद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद हेतु जूनियर हाईस्कूल में 853 शिक्षकों के लिए टैबलेट प्राप्त हो गये हैं। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा, सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन