ब्रेकिंग

जांच के नाम पर 13 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य

मुख्य यजमान श्याम जी त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया

भारवाहनों को 16 जून तक करना होगा इंतजार

नानपारा के टीचर कालोनी की घटना

एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Ad

रामकथा में भक्ति रस के साथ राम रस की हुई बरसात : मुख्य यजमान श्याम जी त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 8, 2026

फखरपुर, बहराइच। गत पांच जून से लेकर पंद्रह जून तक श्री साकेत बिहारी आश्रम महादेवा घाट जगतापुर में चल रही श्री राम कथा में वृंदावन धाम से पधारी कथा व्यास तनु त्रिपाठी रामायणी के मुखार बिंद से दूसरे दिन की कथा में भक्ति रस के साथ राम रस की बरसात हुई। श्री राम कथा को सुनने के लिए जिले के भिन्न-भिन्न कोनों से श्रद्धालुओं का तांता लगा हैं। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के वरिष्ठ सामाजिक चिंतक विनय शर्मा रंजीतपुर अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। इस मौके पर कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय पाण्डेय मौजूद रहे। साथ ही फखरपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पेशकार यादव, सौरभ अवस्थी सह खण्ड कार्यवाह आरएसएस सतीश शुक्ला, मुकेश वर्मा, अकील खान, विशाल यादव, आदर्श सिंह आदि ने कथा में पहुंच कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु श्री रामकथा श्रोता के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति के मुख्य यजमान श्याम जी त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें