शूटिंग प्रतियोगिता में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह को मिला प्रथम स्थान : मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रहे
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 7, 2025
बहराइच। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा शूटिंग स्टेडियम जगतापुर, जयपुर में आयोजित 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ओलंपिक रजत पदक विजेता, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार/कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उपास्थित रहे। जिसमें विधायक महसी सुरेश्वर सिंह को रजत पदक 50 मीटर प्रोन 22 राइफल सीनियर कैटिगरी एवं 50 मीटर प्रोन राइफल डेफ्ट एवं 10 मीटर एयर राइफल डेफ्ट में भूपेन्दर प्रताप सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। साथ में ट्रैप में बड़े भाई अखण्ड प्रताप सिंह गोलू भैया ट्रैप शूटिंग में एवं 50 मीटर 22 राइफल में बड़े भाई मनमोहन सिंह जी और जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा अरूणेन्द्र सिंह अंकित ने क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन