ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार : कूटरचित दस्तावेज व वीजा बनाकर 36 लाख रूपये ठगे

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 27, 2025

बहराइच। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले युवक को थाना बौण्डी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। विनोद कुमार गोड़िया पुत्र आशाराम गोडिया निवासी ढूढवा गाँव पालिका, वेतहनी जिला बांके नेपाल व उसके कई अन्य साथियों से अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र राम किशोर निषाद निवासी ग्राम मैला सरैया थाना बौण्डी जनपद बहराइच हालपता कापसहेडा न्यू दिल्ली जो कि अपने को आईएएस असिस्टेंट सेक्रेटरी मिनिस्ट्री होम अफेयर्स बताकर वीजा बनवाकर विदेश यूके (यूनाइटेड किंगडम) मे नौकरी दिलवाने के नाम पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज व वीजा बनाकर 36 लाख रूपये की ठगी कर लिया था। जब इस बात की जानकारी विनोद कुमार गोडिया व उनके साथियों को हुई तो इन लोगों द्वारा अभियुक्त आशीष कुमार उपरोक्त से अपना दिया हुआ 36 लाख रूपये वापस मांगा गया किन्तु अभियुक्त आशीष कुमार निषाद उपरोक्त कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। जब विनोद कुमार गोड़िया व उनके साथी परेशान हो गये तो विनोद कुमार गोड़िया द्वारा शिकायती पत्र देकर स्थानीय थाना पर अभियुक्त आशीष कुमार उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र राम किशोर निषाद 33 वर्ष निवासी ग्राम मैला सरैया रामगढ़ी थाना बौण्डी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक कैसर मो.खां, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व हे.का.महेश राय शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें