ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

: नौ थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल

महिला उप निरीक्षक को थाना रानीपुर की सौंपी कमान
बहराइच। जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने और महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने जिले के नौ थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उप निरीक्षक आरती वर्मा को महिला थाना से थाना रानीपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस अधीक्षक के नये आदेश के मुताबिक निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह जनसम्पर्क अधिकारी को प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया, निरीक्षक दिलीप कुमार शुक्ला प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना हरदी, निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय प्रभारी थाना रानीपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज, निरीक्षक मिथिलेश राय को नवाबगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नानपारा, उप निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी को थाना प्रभारी खैरीघाट से थाना प्रभारी पयागपुर, संजय कुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली देहात को थानाध्यक्ष खैरीघाट, उप निरीक्षक सूरज कुमार थानाध्यक्ष हरदी को थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज व उप निरीक्षक अनुज त्रिपाठी थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज को थानाध्यक्ष फखरपुर की कमान सौंपी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें