01 जनवरी से 25 नवम्बर तक संचालित अभियान के दौरान सीज़ किये गये 744 वाहन : 1055 वाहनों का किया गया चालान
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 28, 2025
बहराइच। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि जनपद बहराइच में 01 जनवरी से 25 नवम्बर तक परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड यात्री वाहनों, ओवरलोड माल वाहनों एवं अनाधिकृत संचालित वाहनों के विरुद्ध पुलिस विभाग, परिवहन निगम (रोडवेज) के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। ए.आर.टी.ओ. श्री सिंह ने बताया कि अभियान अन्तर्गत 173 बस व मिनी बस का चालान किया गया है तथा 181 वाहनों को बन्द किया गया है। इसी प्रकार अन्य यात्री वाहनों अन्तर्गत 426 का चालान तथा 242 को बन्द करने की कार्यवाही की गई है। श्री सिंह ने बताया कि इसी अवधि मे 352 ओवर लोड वाहनों का चालान व 234 को बन्द (सीज़) करने के साथ-साथ 104 ट्रैक्टर ट्रालियों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई तथा 87 को बन्द किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान प्रशमन के रूप में 224.19 लाख रूपये का अर्थ लगाया गया है। श्री सिंह ने बताया कि जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से आवेरलोड (माल/यात्री) वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन