ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

सड़क पर विद्यालय वाहनों को किया गया चेक : चालको के लाइसेंस न होने की स्थिति में किया गया चालान

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 1, 2025

बहराइच। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। जनपद में 1 जुलाई से परिवहन विभाग द्वारा अभियान का प्रारंभ कर दिया गया। इस क्रम में यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता द्वारा विभिन्न विद्यालयों पर स्वयं जा जाकर संपर्क स्थापित कर जिन स्कूल के वाहन अनफिट थे उनके प्रधानाचार्य और प्रबंधक को एक सप्ताह के अंदर वाहनों को दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए गए। इस क्रम में सरदार पटेल स्कूल कैसरगंज, राम मूर्ति शिक्षण संस्थान जरवल, राम रहीम नंदन कृष्णा स्कूल, संत पथिक स्कूल पर जाकर प्रपत्र चेक किए गए तथा अनफिट वाहनों के प्रपत्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सड़क पर विद्यालय के वाहनों को चेक किया गया तथा चालको के लाइसेंस न होने की स्थिति में चालान किया गया। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वाहनों को समय से दुरुस्त न करने वाले प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के विरुद्ध एफआईआर कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें