: आपसी सौहार्द से मनाये दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व
Admin
Wed, Oct 11, 2023
कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता उप जिला अधिकारी पंकज दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने किया। संचालन प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने किया। एसडीएम श्री दीक्षित ने कहा कि किसी नई परम्परा की शुरुआत नही होने दी जायेगी। दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाये। नशे की स्थिति में किसी भी प्रकार के व्यक्ति को पूजा पंडाल में प्रवेश न करने दें। विषम परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन को सूचित करते हुए सहयोग करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि दुर्गा पूजा समिति व रामलीला समिति के पदाधिकारी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो कार्यालय में आकर सूचित करें। विसर्जन जुलूस मे टैªक्टर का उपयोग न करे। जिससे दुर्घटना पर रोक लगायी जा सके। सीओ ने कहा कि बच्चो को मोटरसाइकिल न दे। डीजे की आवाज को नियंत्रित रखे। वाटसएप ग्रुप बनाकर समितियो को जोडा गया है। जिससे सुझावो का आदान प्रदान होता रहे तथा समस्याओ का निदान होता रहे। इस मौके पर सय्यूब अली, प्रेम शंकर शाश्वत, सहायक कृषि बीज अधिकारी राम हमारे यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संयोजक बदरौली प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, बुद्धि सागर गुप्ता, मौलाना खालिद, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रिंकू वर्मा डढैला, हिमांशु सिंह, प्रमोद सिंह, राधेश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं थाना जरवलरोड अंतर्गत चौकी जरवल कस्बा पर शांति समिति की मीटिंग आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा व दशहरा के संबंध में किया गया। जिसमें उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश निर्देश से सभी को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन