ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: क्राफ्ट कटिंग के लिए अशोका पहुंची सीडीओ

बहराइच। जनपद में खरीफ सीजन में धान की उपज का जायजा लेने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. धान की क्राफ्ट कटिंग के लिए विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम अशोका पहुंचकर ग्राम के किसान तीरथराम, बच्चाराम, जानकी व महराजदीन उर्फ दिनेश के खेत पर पहुंचकर धान की क्राफ्ट कटिंग कराकर उपज का जायजा लिया। क्राफ्ट कटिंग में 01 बिसवा में 23.06 किलों ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस अवसर पर उन्होनें किसानों को सुझाव दिया कि फसल अवशेष पराली को जलाये नहीं इससे खेत में रहने वाले मित्र कीट नष्ट हो जाते है जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। पराली को डी कम्पोजर के साथ सड़ाकर कम्पोस्ट खाद्य बनाये इससे खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी जिससे उपज में बढ़ोत्तरी होगी जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होनें यह भी सुझाव दिया कि किसान भाई अपनी फसल अवशेष को रिसिया मोड़ स्थित विपुल इन्ड्रस्टीज में बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते है या नजदीकी गौशाला को दान कर पुण्य के भागीदार बन सकते है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रभावित होता है जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है और नाना प्रकार की बीमारियां पैदा होने का खतरा बन सकता है। इस अवसर पर अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें