ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

उर्वरक की 02 दुकानों का लाइसेंस हुआ निलम्बित : 05 को कारण बताओं नोटिस

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 4, 2025

बहराइच। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर 2 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस लाइसेंस निलंबित किया गया तथा पांच विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। डॉ यादव द्वारा रताहिया, नवाबगंज, रुपईडीहा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर छापेमारी की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक मे अनियमितता एवं स्टाक वितरण रजिस्टर अद्यतन न किए जाने के कारण गुप्ता ट्रेडर्स रामपुर छगड़ाहवा, एवं महेंद्र पाल यादव उर्वरक विक्रेता नवाबगंज का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दुकान बंद करके भाग जाने के कारण दुकान, चित्रांश खाद बीज भंडार देवरा चौराहा, खान ट्रेडर्स शंकरपुर, चिश्ती खाद भंडार शंकरपुर, दशमेश ट्रेडर्स रताहिया, एवं अभिनव कृषि सेवा केंद्र रताहिया को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता पोस मशीन से आधार कार्ड से खेतौनी को चेक करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करें। उर्वरक वितरण के साथ-साथ स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर स्टॉक एवं उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड प्रतिदिन प्रतिदिन मेंटेन कर उर्वरक की बिक्री करें। समस्त उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है यदि किसी भी विक्रेता द्वारा अनियमिता वरती जाएगी एवं सीमावर्ती राज्यों में उर्वरक की कालाबाजारी की जाएगी या संदिग्ध उर्वरक बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें