थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने चोरी के माल के साथ च : पकड़े गए चोरों के पास चोरी का माल व नगदी बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, May 23, 2025
बहराइच। थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने चोरी के माल के साथ चोरों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में स्वॉट, सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी का माल बरामद कर सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। बीते 27/28 अप्रैल को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र शेखदहीर में तथा 30 अप्रैल को थाना क्षेत्र ग्राम जगतापुर में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी किये जाने के सम्बन्ध में पीड़ितों की तहरीरी सूचना पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर जनपदीय पुलिस इकाईयों की मदद से उक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। स्वाट व सर्विलांस, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे थे। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, मुखबिर की सूचना, बयान गवाहान, पारिस्थितिकीय साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से घटना के अनावरण हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम मनोज सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात रमेश रावत के नेतृत्व में गठित टीम बंजारी मोड़ पर मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त त्रिमुहानी घाट के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम त्रिमुहानी घाट के पास पहुंचकर मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान आशिक अली पुत्र साबिर अली निवासी नूरूद्दीनचक निकट काजी हाउस थाना दरगाह शरीफ, तालिब उर्फ बाबू पुत्र मो. उमर निवासी पल्हरीबाग निकट सज्जन सभासद का मकान थाना दरगाह शरीफ, विजय घोसी उर्फ मुस्ताक पुत्र शहजात निवासी मंसूरगंज निकट मन्ना काने का मकान थाना दरगाह शरीफ, शहबान पुत्र पप्पू निवासी बंदरियाबाद माधवरेती थाना कोतवाली देहात व रंजीत सोनी पुत्र मदन लाल सोनी निवासी बंजारी मोड़ थाना कोतवाली देहात के रूप में की गई। तलाशी के दौरान 01 अदद तमंचा 12बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद चाकू, 05 अदद सिक्के, 1,01,850 रूपये नगद व भारी मात्रा में जेवरात, 01 अदद इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में पकड़े गये व्यक्तियों से कागजात मांगे गये तो नहीं दिखा सके। जिस पर गम्भीरतापूर्वक पूछताछ करने पर बताया गया कि हम सभी मिलकर रेकी कर ताला बंद मकानों में चोरी करते हैं तथा चोरी के जेवरातों को सोनार रंजीत सोनी को बेंच देते हैं और आपस में पैसा बांट लेते हैं। यह सभी माल चोरी का है जिसे हमने 28.04.2025 व 30.04.205 को क्रमशः शेखदहीर व जगतापुर के ताला बंद घरों से चुराया था। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से कुल बरामदगी के आधार पर मुअसं. 180/2025 धारा 3/25 व मुअसं. 181/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए पूर्व अभियोगों में समुचित धारा बढ़ोत्तरी करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार कर, बरामद माल को नियमानुसार कब्जा पुलिस लिया गया। पकड़े गए चोरो के विरूद्ध थाना दरगाह शरीफ में पूर्व में कई मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात रमेश सिंह रावत, उप निरीक्षक अजय सिंह, हे.का.परमेश्वर सिंह, हे.का.राधेश्याम यादव, का.विकास यादव, का.जितेन्द्र कुमार, का.श्री प्रकाश मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी मनोज कुमार सिंह, हे.का.अजीत सिंह, का.अंकुर यादव, का.राहुल बाजपेयी, का.अमित यादव, का.संतोष यादव, का.बजरंगी राय, हे.का.प्रदीप कुशवाहा, का.नितिन उपाध्याय, का.प्रदीप गंगावार, का.आनन्द कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन