ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

28 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे गए : पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख रुपए आंकी गई

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 11, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 28 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों से दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज चिकनिया यतीन्द्र सिंह ने हमराह पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान तस्करों को दबोचा गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपी पुत्र स्व. रामफेरे, निवासी वार्ड नं. 08, साकेर नगर, थाना रूपईडीहा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वहीं दूसरी मामले में संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/2 के करीब 100 कदम भारतीय क्षेत्र से मोहम्मद रिजवान उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला साकेत नगर कस्बा रूपईडीहा थाना रूपईडीहा को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए दोनों तस्करों के विरुद्ध थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें