ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

50 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार : पकड़ी गई स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रूपये

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 17, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई कर भारत-नेपाल सीमा से एक युवक को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 रूपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में उ.नि. अशोक कुमार चौकी इंचार्ज शिवपुर मोहरनिया थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को समय 11 बजे भारत-नेपाल सीमा पर पिलर सं. 651/11 के पास भारतीय क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। युवक की पहचान साहिल खान उर्फ कालिया पुत्र मकसूद आलम निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना रूपईडीहा के रूप में की गई। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 218/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। युवक को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.अशोक कुमार चौकी इंचार्ज शिवपुर मोहरनिया, हे.का. अभिषेक धर द्विवेदी, का. अभिषेक सिंह, का. जयचन्द्र गौड़ व एसएसबी से कुमार रितु राज, मनोहर कुमार सिंह, अवनीश चन्द्र उपाध्याय, कौशिक वर्मा, आर बाला राजू, राम निवास जाट मय रैंकी 690 शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें