प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई : दोनों तरफ से मामले दर्ज किए गए
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 28, 2025
बहराइच। रात में चोरी चुपके प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। मामला थाना फखरपुर के सराय काजी गांव का है। प्रेमी को पकड़कर जमकर पीटा गया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमी की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के सराय काजी गांव में एक युवक का हाथ बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है। रात लगभग 3 बजे युवक आरिफ उम्र 25 वर्षएक ग्रामीण के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसको देख लिया और आरिफ को पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद लोगों ने उसके हाथ बांधकर जमकर पिटाई कर दिया। इस घटना का वीडियो भी रविवार की देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके पश्चात हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक युवक शादीशुदा है और मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। युवक को पकड़ने के पश्चात जमकर पिटाई की गई है। फखरपुर थाना प्रभारी मिथिलेश राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। उन्होंने बताया युवक और मारपीट करने वाले लोग एक ही समुदाय के हैं। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर ने बताया कि युवती के परिजनों की तरफ से युवक के विरूद्ध छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वहीं युवक के परिजनों द्वारा भी पिटाई का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दोनों तरफ से मामले दर्ज किए गए है। दोनों मुकदमों की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन