ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

5 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार : आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 13, 2026

बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 5 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा धरसवा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उनको रोका गया तो एक बाइक पर सवार उन दोनों के पास से 5 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान महेश कुमार पुत्र मोहन लाल विश्वकर्मा निवासी बल्दीपुरवा फखरपुर व दीपू सोनी पुत्र सालिगराम सोनी निवासी बिनूहनीकला थाना हरैया जनपद बलरामपुर के रूप में की गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि तस्करी के दौरान प्रयुक्त की गई बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

बहराइच। बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के एक आरोपी को थाना दरगाह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमें में वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ सलमान उर्फ नबी अहमद पुत्र निर्मोही निवासी कुडिया तुरहनी रज्जब को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें