ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: युवक की मौत मामले में चौकी प्रभारी, सिपाही सहित चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

पुलिस पर लगा था पिटाई व प्रताड़ना का आरोप
बहराइच। युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी, सिपाही व दो अन्य के विरूद्ध थाना विशेश्वरगंज में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की मौत के बाद उसके पिता द्वारा पुलिस पर थर्ड डिग्री देने, कुछ लोगों के साथ मिलकर पिटाई करने व 10 हजार रूपये लेने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी गई थी। जिस पर मंगलवार को पुलिस ने मुअसं. 125/24 धारा 323, 506 व 306 के तहत पुंजी लाल, मनोज कुमार निवासी विशेश्वरगंज, चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह व एक अन्य सिपाही के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि युवक की मौत बीते रविवार को हुई थी। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर के मजरा कथिकनपुरवा निवासी अनूप कुमार पुत्र समय प्रसाद की मौत हो गई थी। पिता समय प्रसाद द्वारा थाने पर तहरीर देकर कहा गया था कि बेटे की 26 अप्रैल को शादी थी। तिलक हो गया था। लेकिन लड़की के रिश्तेदारों व कुछ अन्य लोगों द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। उन लोगों ने पुलिस से मिलकर अनूप की पिटाई करवाई तथा प्रताड़ित किया। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें