ब्रेकिंग

जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 70 किशोरियों को किया गया सम्मानित

9 घायल, दो गंभीर

आईजी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज

विजिलेंस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

जिले के अनेक जगहों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Ad

विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये और पासपोर्ट हड़पने का आरोप : आईजी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 10, 2026

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम घुरनपुर कसमड़ा निवासी अकरम पुत्र शमीम खान ने विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये और पासपोर्ट लेकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित द्वारा देवीपाटन मंडल गोंडा के पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की गई। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कडसड़ बेटौरा निवासी शमशाद पुत्र छेदन विदेशों में नौकरी दिलाने तथा पासपोर्ट-वीजा संबंधी कार्य करता है। आरोप है कि लगभग पांच माह पूर्व उसने अकरम को बहरीन में रेस्टोरेंट के वीजा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 90 हजार रुपये ले लिए तथा पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया। जनवरी 2026 में बातचीत होने पर उसने विदेश भेजने में असमर्थता जताई। इसके बाद जब अकरम ने अपने रुपये और पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें लौटाने के बजाय गाली-गलौज कर भगा दिया। अकरम ने बताया कि उसने कैसरगंज थाने में भी शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी शमशाद पुत्र छेदन निवासी ग्राम कडसड़ बेटौरा, थाना कैसरगंज के विरुद्ध धोखाधड़ी, अमानत में खयानत तथा गाली-गलौज सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें