ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला तेंदुए का शव : निशानगाड़ा रेंज के बीट संख्या 8 का मामला

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 12, 2025

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत शनिवार को निशानगाड़ा रेंज के बीट संख्या 8 जंगल मे एक मृत तेंदुआ की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे वन क्षेत्राधिकारी एस.के. श्रीवास्तव ने तेंदुए के शरीर के सभी अंगों की जांच की। रेंजर निशानगाड़ा ने बताया कि तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित है। शव को कब्जे मे ले लिया है आगे की कार्यवाही के लिए तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा हैं। घटना स्थल पर अन्य बड़े जानवर के पग चिन्ह भी पाए गए है। मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी एस के श्रीवास्तव, वन दरोगा मुनीश कुमार, आदर्श कुमार, डब्लू डब्लू एफ के मंसूर अली, डब्लू टी आई के संजय सिंह, पूर्व प्रधान अचल सिंह राना आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें