ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तीन चोर गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले ईट, पत्थर : 24 नामजद एवं 40 व् अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 7, 2025

बहराइच। थानाध्यक्ष बौण्डी त्रिलोकीनाथ मौर्या के नेतृत्व मे गठित पुलिस द्वारा सोमवार को मुअसं. 133/2025 धारा 3(5)/305/331(3) बीएनएस थाना बौण्डी जनपद से सम्बन्धित अभियुक्त सर्वेश शुक्ला पुत्र अश्वनी निवासी ग्राम सिसुवारा दा. हैबतपुर थाना फखरपुर व मुशीर पुत्र महताब निवासी ग्राम एकता कालोनी दा. मूसेपट्टी थाना बौण्डी व अकरम पुत्र अशर्फी निवासी कदियापुर दा. मूसेपट्टी थाना बौण्डी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम मेें उ.नि.सियाराम, का. कुलदीप साहू, का. प्रतीक वर्मा व का. अवधेश यादव शामिल रहे।

24 नामजद एवं 40 व् अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

बहराइच। ग्राम हमीनपुर खरीटिया में दो पक्षों के बीच सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ईट पत्थर चले। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी रामगांव राजकुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि वर्तमान प्रधान पप्पू उर्फ अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार एवं पूर्व प्रधान जवाहर पुत्र बाबू खान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के समर्थको के बीच ईंट पत्थर चल रहे थे। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस द्वारा मौके पर शांति भंग में 06 व्यक्तियों को हिरासत पुलिस ने लिया गया। हल्का प्रभारी उ.नि. हरिनाथ यादव की लिखित तहरीर पर थाना रामगांव में मुकदमा अपराध संख्या 283/25 धारा 189, 182, 352, 115, 125 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 7 सीएलए एक्ट के तहत 24 नामजद एवं 40 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें