ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

दबंग ने महिला के साथ की छेड़छाड व मारपीट : मामला थाना रामगांव के माफिकपुर का मामला

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 13, 2025

बहराइच। 26 दिनों पूर्व घर में घुसकर एक दबंग ने महिला के साथ छेड़खानी की, कपड़े फाड़ दिए। महिला ने विरोध किया तो लात, घूसों से पिटाई की तथा पटक कर गर्दन पर लात रखकर दबा दिया। जिससे महिला चोटिल हो गई। पीड़िता द्वारा थाने पर शिकायती पत्र दिया गया पर पुलिस टस से मस नहीं हुई। जिस पर पीड़िता ने पांच दिनों बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बावजूद इसके दबंग के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दबंग महिला तथा उसके परिवार को जान माल की धमकी दे रहे है। घर में घुसकर प्रतिदिन गालियां दे रहे है। घटना थाना रामगांव अन्तर्गत ग्राम होलीपुरवा माफिकपुर का है। जहां हिना पत्नी शिवपूजन बीते 18 जून की सायं घर पर थी। तभी गांव का ही एक दबंग घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला के गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। जिससे महिला चोटिल हो गई। अब तक कार्रवाई न होने के चलते दबंग के हौसले बुलन्द है और वह प्रतिदिन घर पर पहुंचकर महिला व उसके परिजनों को गाली गलौज देकर जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने डीजीपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष रामगांव राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें