ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स : राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेंस मेला

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

बहराइच। राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मल्लापुर खुर्शीद अहमद, स्मिता सैनी, कोमल कश्यप उप निरीक्षक रिसिया थाना तथा प्रतिमा कुमारी प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच उपस्थित रहे। कैरियर मेले में मिशन शक्ति से सम्बन्धित जानकारी दिया गया। सभी सम्मानित ने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। कैरियर गाइंडेस मेला में विद्यार्थियों द्वारा स्टाल लगाए गए। सभी अतिथियों ने स्टाल पर पहुँचकर विद्यार्थियों से जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता पाने के टिप्स दिए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती कल्पना तथा अभिभावाकगण एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें