ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

छात्र-छात्राओं ने भविष्य को संवारने के लिए विभिन्न मार्गो को जाना : कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 28, 2025

बहराइच। राजकीय हाई स्कूल राजापुर कला में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने करियर गाइडेंस कार्यक्रम के माध्यम से अपने उज्जवल भविष्य की रूपरेखा तैयार करने और भविष्य को संवारने के लिए विभिन्न मार्गो को जाना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर के डा. अमान शाहिद ने कैरियर मेले का शुभारंभ फीता काटकर मां सरस्वती के समझ दीप प्रवज्जलन और पुष्पार्चन से किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कैरियर में विकल्पों, शैक्षणिक क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विषय में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की। वर्तमान वैश्विक परिवेश को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने बदलते समय की चुनौतियों के अनुरूप सही दिशा चुनने के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। छात्रों को अपनी योग्यता एवं रुचि के आधार पर जीवन के लक्ष्य तैयार करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लखैय्याकला, शिवकांत प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल पकड़िया दीवान, मोहम्मद अकरम प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर कला और प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मुक्तेश्वर कुमार पोद्दार ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को आगामी भविष्य के लिए रूपरेखा तय करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ आनंद राव, करियर/पंख पोर्टल के नोडल वीरेंद्र वर्मा, ओमपाल गंगवार, पुष्पेंद्र कुमार व सीताराम उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें