ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: कन्टेनर से भिड़ी कार, मासूम की मौत, चार घायल

मासूम के इलाज के लिए कार से आ रहे थे परिजन
बहराइच। मासूम का इलाज कराने मुख्यालय आ रहे परिजनों की कार एक कन्टेनर से टकरा गई। जिसमें मासूम की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। ज्ञातव्य हो कि जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना अन्तर्गत अकबरपुर निवासी मनोज सिंह उर्फ महेश सिंह पुत्र गार्डबाबू सिंह की पत्नी ने तीन सप्ताह पूर्व एक बेटे को जन्म दिया था। बीती रात्रि मासूम की तबियत खराब हो गई। जिस पर परिवारीजन कार से बहराइच एक निजी चिकित्सालय आ रहे थे। कार में मनोज की मां सीमा सिंह, पत्नी लक्ष्मी, लव कुमार सिंह पुत्र नानबाबू व लल्लू गोस्वामी पुत्र अनोखी कार में सवार थे। जैसे ही कार यूपी 32ईसी 0843 बलरामपुर मार्ग दोनक्का के निकट पहुंची तभी कन्नौज से आ रही एक कन्टेनर यूपी 74 एटी 0615 की आमने सामने भिड़न्त हो गई। जिससे सभी घायल हो गए। कोतवाली देहात पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्ष्मी व सीमा की गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बी.के.मिश्रा ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें