ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

‘‘नो हेल्मेट नो फ्यूल’’ रणनीति पर जनपद में सख्ती से होगा अमल : 01 से 30 सितम्बर तक जनपद में संचालित होगा अभियान

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 1, 2025

बहराइच। हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर प्रभावी अंकुश तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देश पर जनपद में ‘‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल’’ की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किये जाने के उद्देश्य से जनपद में 01 से 30 सितम्बर तक संचालित होने वाले अभियान के प्रथम दिन एआरटीओ (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह ने इण्डियन ऑयल डिगिहा पेट्रोल पम्प, इण्डियन ऑयल चोपड़ा पेट्रोल पम्प, माँ भगवती पेट्रोल पम्प पानी टंकी एवं केडीसी के निकट स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प पर जाकर उपस्थित लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। श्री सिंह ने पेट्रोल पम्प संचालकों से कहा कि ‘‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल’’ की रणनीति पर अमल करें तथा हेल्मेट के बगैर किसी व्यक्ति को पेट्रोल कदापि न दें। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम व एसपी द्वारा समस्त पेट्रोलियम कम्पनी के विक्रय अधिकारियों एवं पेट्रोल पम्प के प्रोपराइटर्स को 01 से 30 सितम्बर तक ‘‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल‘‘ की रणनीति को कड़ाई के साथ लागू करें। जनपद के सभी पेट्रोल पम्प द्वारा 02 पहिया वाहन चालकों को बिना हेल्मेट के पेट्रोल का विक्रय नही किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें