ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भक्त ध्रुव की कथा सुनाई : श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से प्राणी सभी पापों से मुक्त हो जाता है

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 19, 2025

महसी, बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दपुर कोठार स्थित गाँवट माता मंदिर में सामूहिक सहयोग से आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को प्रवाचक रमेश गिरि महाराज ने भक्त ध्रुव की कथा सुनायी। कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सौतेली माँ सुरुचि की बोली की गोली से आहत पाँच वर्षीय अबोध बालक ध्रुव ने अपनी दृण इच्छा शक्ति व भक्ति के बल पर परम् पिता परमात्मा को अपने करीब आने के लिए विवश कर दिया। प्रवाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से प्राणी सभी पापों से मुक्त हो जाता है। भक्ति ज्ञान वैराग्य व त्याग की प्राप्ति होती है। कलयुग में प्रभु का नाम ही जीवन का सच्चा आधार है, और हरिनाम सं कीर्तन ही मोक्ष का सच्चा मार्ग है। इस दौरान मुख्य यजमान महाराजा देवी, संतोष कुमार पाल, पुत्तीलाल पाल, लाल बहादुर, चंद्र देव, राम मनोहर, देश राज, अयोध्या प्रसाद, नीता, ऊषा, अंशिका, प्रिया, चंदा, चिंता, आंचल, मधू, आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें