ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

ज्ञान-वैराग्य व भक्ति की कथा सुनाई : भागवत कथा श्रवण करने से प्राणी सभी पापों से मुक्ति पा लेता है

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

शिवपुर, बहराइच। विकास खंड शिवपुर के पाठकपुरवा स्थित बक्खा बाबा के पावन स्थल पर मंदिर के पुजारी बाबा विश्वंभर दास महाराज की अगुवाई में सामूहिक सहयोग से स्थापित नव दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन सोमवार को क्षेत्र के गोसाईंपुरवा महसी से सहयोगी आचार्य शुभम् तिवारी व वादक आशुतोष मिश्रा आदि के साथ पधारे प्रवाचक रमेश गिरि महाराज ने ज्ञान वैराग्य व भक्ति की कथा का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। प्रवाचक ने कहा कि प्राणी दृण इच्छा शक्ति व अटूट भक्ति के बल से जब ज्ञान वैराग्य व भक्ति को प्राप्त कर लेता है, तो वह मोक्ष अर्थात मुक्ति पाने का स्वयं अधिकारी बन जाता है। पूर्ण मनोयोग से भागवत कथा श्रवण करने से प्राणी सभी पापों से मुक्ति पा लेता है, लेकिन यह सब कुछ तभी संभव है जब ईश्वर की कृपा दृष्टि बराबर बनी रहे। इस दौरान अवधेश वर्मा, सियाराम लौधी, जयपाल सिंह, संतोष सोनी, राकेश सोनी, संजय सिंह, ममता कुमारी, शिवानी कुमारी, मुख्य यजमान मीना देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें