गरजा बुलडोजर, लक्कड शाह सहित चार मजारे धरासायी : चार मजारों पर सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 9, 2025
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बनी चार मजारों पर सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। डीएफओ कतर्नियाघाट ने बताया कि इन सभी को पहले नोटिस दे दी गई थी, इसके बाद देर शाम कार्रवाई की गई है। इस इलाके में आने जाने वाले सभी लोगों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के बीट संख्या 20 में बनी चार मजारों का बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिव शंकर ने बताया कि सभी मजार से जुड़े कमेटी के लोगों को पहले ही नोटिस दे दी गई थी. कतर्नियाघाट वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र है. जिसमें आने जाने वाले सभी लोगों पर प्रतिबंध रहता है। क्योंकि बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में जंगली जानवर रहते हैं। इनमें पड़ने वाली 4 मजार लक्कड़ शाह, चमन शाह, भवर शाह व शहंशाह मजारों को देर शाम को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कोई हताहत न हो इसको लेकर वन विभाग की टीम के साथ पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन