ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जेवरातों की शौकीन है बसपा प्रत्याशी बृजेश सोनकर की पत्नी कुसुम

हीरों के हार सहित 900 ग्राम सोने की जेवरातों की है मालनिक
स्वयं अस्सिटेंट प्रोफेसर तो पत्नी भी सरकारी सेवा में
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच। बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी बृजेश कुमार सोनकर पुत्र राम हरष मूल रूप से नानपारा के पचपेडवा मझौव्वा भुलौरा के मूल निवासी है। वे लखनऊ विश्वविद्यालय में अस्सिटेंट प्रोफेसर कृषि है। जबकि पत्नी भी सरकारी कर्मचारी है। उनकी पत्नी अर्थ एवं संख्या प्रभाग मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ कलाकार के पद पर तैनात है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2004 में परास्नातक पढ़ाई पूरी की। जबकि वर्ष 2012 में जेएनयू दिल्ली से पीचडी की डिग्री हासिल की। सम्पत्ति के मामले में उनकी पत्नी कुसुम सोनकर उनसे अमीर है। उनके पास कुल एक लाख रूपये नगद है। जबकि उनकी पत्नी कुसुम सोनकर के पास एक लाख पच्चीस हजार की नगदी है। नई दिल्ली आईसीआई बैंक के खाते में पांच हजार, जबकि स्टेट बैंक के खाते में आठ हजार व लखनऊ पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 40 हजार रूपये जमा है। जबकि उनके पत्नी लखनऊ एसबीआई के खाते में मात्र एक हजार रूपये जमा है। स्वयं के पास एक पीएनबी मेट लाइफ पालिसी भी है। कोई चौपहिया वाहन तो नहीं है पर एक पल्सर मोटरसाइकिल के मालिक है। जबकि उनकी पत्नी होण्डा व एक्टिवा स्कूटी की मालकिन है। स्वयं जेवरात के मामले में पीछे है पर उनकी पत्नी जेवरातों की शौकीन है। पत्नी के पास सोने के 900 ग्राम के जेवरात है। जबकि 500 ग्राम वंजन की चांदी व 12 लाख रूपये का हीरे का हार भी है। स्वयं की कुल सम्पत्तियों की कीमत कुल 2 लाख 63 हजार रूपये है। जबकि पत्नी की सम्पत्ति 7457481 रूपये है। उनके गांव भुलौरा में विरासत में मिली आठ बीघा खेती योग्य जमीन है। जबकि उन्होंने स्वयं से भी वर्ष 2016 में जमीन खरीदी थी। जिसकी बाजार कीमत 10 लाख रूपये बतायी गई है। जबकि उनके पैतृक गांव पचपेडवा भुलौरा में पैतृक आवास है। जिसकी कीमत 10 लाख रूपये हैं जो विरासतम में मिला है। वहीं लखनऊ के गोमती ग्रीन सिटी में पति-पत्नी का 662 स्क्वायर मीटर का संयुक्त आवास भी है। जो की उन्होंने स्वयं की कमाई से खरीदा है। जिसकी वर्तमान कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रूपये बतायी जा रही है। स्वयं व पत्नी का लखनऊ एचडीएफसी बैंक से होम लोन भी है। जबकि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक सोसाइटी से 13 लाख रूपये का ऋण भी ले रखा है। बैंकों का कुल 55 लाख 50 हजार रूपये का कर्ज है। जबकि उनकी पत्नी 42 लाख 50 हजार रूपये की कर्जदार है। कोई मुकदमा नहीं है। उनके पास कोई हथियार भी नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें