ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

बेहतर परिणाम के लिये शिक्षक करें श्रेष्ठ शिक्षणः बीएसए : बीएसए ने बीआरसी जरवलरोड का किया निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 9, 2025

बहराइच। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को बीआरसी जरवलरोड का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों के पांच दिवसीय बुनियादी गणित व भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान प्रशिक्षण में मौजूद प्रतिभागियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों से कहा कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों की साख बनाये रखने के लिए उन्हें बेहतर और सर्वश्रेष्ठ शिक्षण करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विषय और पाठ के लिए शिक्षण अधिगम निर्धारित हैं। शिक्षक छात्रों को उन अधिगमों को प्राप्त कराने के लिए तैयारी के साथ कक्षा मे शिक्षण करें। निरीक्षण के दौरान बीईओ जरवल अरविन्द बहादुर सिंह, प्रशिक्षण संदर्भदाता एआरपी अभिषेक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विनय शुक्ल, विनय कुमार सिंह, सनत तिवारी समेत प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें