ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

संचालित योजनाओं का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को जरूर मिले : नवागंतुक डीएम का बीएसए व बीईओ ने किया स्वागत

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 1, 2025

बहराइच। शासन ने जनपद के जिलाधिकारी मोनिका रानी के स्थान पर अक्षय त्रिपाठी को बनाया है। नवागत जिलाधिकारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। सभी विभागों के मातहतों द्वारा डीएम अक्षय त्रिपाठी का स्वागत किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को बीएसए आशीष सिंह और बीईओ अनुराग कुमार मिश्र ने मिलकर नवागत डीएम को भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की प्रतिमा तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जाए। शिक्षा में नवाचारों पर जोर दिया। राज्य सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को जरूर मिले। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें