: सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाना, जन समस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकताः डा.दिनेश चन्द्र
Admin
Sat, Sep 14, 2024
59वें जिलाधिकारी के रूप में सम्हाला जनपद का कार्यभार
जौनपुर। विभिन्न जनपदों में अपनी कार्यशैली से जनता के दिलों पर राज करने वाले नवागत जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने जनपद के 59वें जिलाधिकारी के रूप में कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। केन्द्र व राज्य सरकारों की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाना उनके कार्यों में शुमार रहेगा। हर पीड़ित की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी के सहयोग से विकास योजनाओं को अमल में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के सहयोग से विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाया जायेगा। जनता के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेगे। राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। सीयूजी नम्बर अधिकारियों के न उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी मीटिंग व अन्य कार्यों में व्यस्तता की वजह से ऐसा हो सकता है। लेकिन सभी अधिकारियों को निर्देश रहेगा कि सभी अधिकारी सीयूजी फोन उठायें तथा जनता की समस्याओं का निराकरण करें। गौरतलब हो कि वे मूलतः जनपद बिजनौर के रहने वाले है। 2021 बैच के आईएएस है। कानपुर देहात, बहराइच, सहारनपुर मे बतौर जिलाधिकारी वे अपनी सेवाएं दे चुके है। जिले में जिलाधिकारी के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल रहेगा। ज्ञातव्य हो कि विभिन्न जनपदों में तैनाती के दौरान उनके कार्यों के चलते आज भी वहां के लोग उन्हें याद करते है तथा उनके कार्यों का गुणगान करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन