ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: तालाब में डूब कर बालक की मौत

बहराइच। जरवलरोड के एक तालाब में मंदबुद्धि बालक की डूबकर मौत हो गयी। परिजन सुबह से ही बालक की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंभौरा के मजरा बंगरेपुरवा निवासी रंगा का 10 वर्षीय पुत्र रंजीत सुबह से ही घर से लापता था। परिजन शुबह से रंजीत की तलाश कर रहे थे। रविवार दोपहर में रंजीत उर्फ राजा का शव जरवलरोड बाजार के एक तालाब में उतराता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ददन सिंह ने बताया कि मृतक बालक मंदबुद्धि का था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें