ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

स्कार्पियों व बाइक में टक्कर, दो की मौत : दोनों मृतक सीतापुर के थाना गांव इलाके के रहने वाले थे

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 12, 2026

बहराइच। चहलारी घाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। रफ्तार का यह कहर इतना खौफनाक था कि बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चश्मदीदों के मुताबिक, सीतापुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल यूपी 34 बीए 2561 की टक्कर बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो 32 एनटी 6789 से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय नारायण और 35 वर्षीय मंगरु की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सीतापुर के थाना गांव इलाके के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें