ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तालाब में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

एसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण
एसपी ने जांच तेज कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के दिए निर्देश
जरवलरोड, बहराइच। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने संदिग्ध रूप से रेलवे लाइन के बगल तालाब में शव मिले स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को जांच तेज कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है। जरवलरोड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को घाघरा रेलवे पुल के समीप रेलवे लाइन के बगल कृषि फार्म तालाब में एक अज्ञात युवक का शव देखा गया था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जरवलरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की थी। छानबीन के दौरान एक बैग, कुछ दस्तावेज व एक मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगा था। जिससे पुलिस को मृतक युवक के पहचान में सफलता हाथ लगी। जरवलरोड पुलिस की सूचना पर शुक्रवार को मृतक युवक के परिजनों ने मर्च्युरी हाउस पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मृतक युवक शिवम गौड़ पुत्र राधेश्याम गौड़ निवासी हाटा बाजार थाना गगहा जिला गोरखपुर बीते 13 अक्टूबर को नौकरी करने देहरादून गया था फिर वह किसी कारण से 21 अक्टूबर को देहरादून से वापस घर आ रहा था लेकिन वह घर नही पहुंचा। इसी बीच 26 अक्टूबर बृहस्पतिवार को जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा रेलवे पुल के समीप कृषि फार्म के तालाब में संदिग्ध रूप से युवक का शव तैरता मिला था। बहराइच पहुंचे चचेरे भाई चंदन गौड़ ने बताया कि शिवम देहरादून से वापस घर आ रहा था लखनऊ तक सब कुछ सही था फोन पर शिवम से बात भी हो रही थी लखनऊ के बाद से उसका फोन लगना बंद हो गया था। काफी प्रयास के बाद संपर्क न होने पर स्थानीय थाना गगहा जिला गोरखपुर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर शिवम को खोजने के लिए पुलिस से सहायता मांगी गई। गोरखपुर पुलिस व एसओजी टीम शिवम की तलाश कर रही थी। तभी बृहस्पतिवार को जरवलरोड पुलिस ने फोन कर शिवम के शव मिलने की जानकारी दी। शिवम की मौत कैसे हो गई कुछ समझ में नही आ रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम ने युवक के पास से मिले बैग, दस्तावेज व मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज व जरवलरोड थाना प्रभारी को जांच तेज कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए है। जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक युवक की गुमशुदगी गोरखपुर जिले में दर्ज थी। युवक के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें