: सुचिता पूर्ण माहौल में नकल विहीन कराई जाए बोर्ड परीक्षा डीएम
Admin
Mon, Feb 19, 2024
क्लोज सर्किट टीवी कैमरों की निगहबानी में सम्पन्न होगी बोर्ड परीक्षा
बहराइच। जनपद में 22 फरवरी से 09 मार्च तक आयोजित होने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बोर्ड परीक्षा हेतु नामित केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि जिला प्रशासन नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए कटिबद्ध है। परीक्षा के दौरान परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को कतई तौर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। केन्द्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, शौचालय इत्यादि का माकूल बन्दोबस्त सुनिश्चित कराएं। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर यदि बाउण्ड्रीवाल, खिड़की, दरवाजे इत्यादि टूटे-फूटे हों तो उनकी मरम्मत अवश्यक करा लें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शान्तिपूर्ण माहौल में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। बोर्ड परीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारी सी.आर.ओ. देवेन्द्र पाल सिंह ने व्यवस्थापकों, जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए सीसीटीवी कैमरों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाय। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के संचालन के लिए परिषद द्वारा उपलब्ध करायी गयी पुस्तिका समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध करा दी गयी है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइन हीरा लाल कनौजिया, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चैरसिया, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व केन्द्र व्यवस्थापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन