ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

भाजपाईयों ने पीएम का जन्मदिन मनाया : युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया रक्तदान

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 17, 2025

बहराइच। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री का 75वां जन्म दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को मना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अजय राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका हाल में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदर्शनी का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा सफाईकर्मियों को अंग वस्त्र व पी.पी.किट देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता का संकल्प उपस्थित सभी लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्या अतिथि द्वारा नगर पालिका परिषद में पौधरोपण किया गया। शहीद उद्यान में स्वच्छता का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे व सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व मुख्य अतिथि द्वारा करके शहीद शिलापट्ट पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया व सरदार वल्लभभाई पटेल व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यापर्ण किया गया। इसी कार्यकर्मो की श्रृंखला में जिला अस्पताल में महिला वार्ड में मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं के द्वारा फल वितरण किया गया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेन्द्र सिंह अंकित ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के लगभग सौ कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी पर उपस्थित लोगों ने लाइव प्रसारण देखा व सुना। उसके बाद किसान महाविद्यालय में प्रदर्शनी का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री का पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राहुल राय, सुषमा चौधरी, सुवेद वर्मा, सुरेश गुप्ता, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, रंजीता श्रीवास्तव सोनी व महिला मोर्चा की टीम प्रभात शुक्ला, पंकज केवट सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें