ब्रेकिंग

पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश

महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति किया गया जागरूक

दूसरे कृषकों को खेती-किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों के लिए करें प्रेरित

लोगों की भीतर राष्ट्रीय तथा सामाजिक सोंच को विकसित करना

Ad

वृद्धाश्रम में आयोजित चौपाल में शामिल हुई महिला आयोग की उपाध्यक्ष : संवासित वृद्धजनों को फल वितरित कर लिया आशीर्वाद

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 16, 2025

बहराइच। बुधवार को देर शाम नगरौर स्थित वृद्धा आश्रम में आयोजित नशा उन्मूलन चौपाल व महिला शक्ति मिशन विषयक परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती अपर्णा यादव ने कहा कि नशा सामाजिक अभिशाप है। नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंवाद व जनसहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा व संरक्षा के लिए शासन कटिबद्ध एवं प्रतिबद्ध है। महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार हर संभव सहयोग कर रही है। रूल ऑफ लॉ सोसायटी के अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश के लिए जनजागरूकता अति आवश्यक है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उप जिलाधिकारी (सदर) पूजा चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा तथा स्वालम्बन के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने शोषित बच्चों व निराश्रित महिलाओं हेतु चलाए जा रहे विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की। इनर व्हील क्लब के जनरल सेक्रेट्री ज्योति बंसल ने निर्धन व अशक्त महिलाओं के लिए जीवन उपयोगी कार्यक्रमों में प्रभावी सहभाग के लिए आश्वस्त किया। महिला थाना प्रभारी मंजू यादव ने महिला शक्ति मिशन के बारे में पत्रक वितरित कर महिलाओं से समन्वय एवं संवाद स्थापित करने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन सुलह अधिकारी अनिल मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वृद्धा आश्रम प्रबंधक दिलीप द्विवेदी ने किया। इससे पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने वृद्धाश्रम में संवासित बुज़ुर्गों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा फल वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि यहां पर 53 पुरूष व 67 महिलाएं रह रही हैं। श्रीमती यादव ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि वृद्धजनों शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। समापन अवसर पर मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध)। संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जय चंद सोनी, किसान परिषद संयोजक महेंद्र सिंह सेंगर, पर्यावरण विद राकेश चंद्र श्रीवास्तव, एकता संघ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव व योगाचार्य सुशील बाजपेई ने उपाध्यक्ष महिला आयोग अपर्णा यादव को सामूहिक ज्ञापन दिया तथा नशामुक्त समाज बनाए जाने किए उपस्थित लोगों को संकल्प भी दिलाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें