ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अमेठी, रायबरेली सहित प्रदेश की सभी 80 सीटे जीतेगी भाजपाः बृजेश पाठक

भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द के समर्थन में डिप्टी सीएम ने किया जनसभा को सम्बोधित
बहराइच। बहराइच लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड के नामांकन में शामिल होने मंगलवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। रास्ते में उनका जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। छावनी इलाके में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में वे विपक्ष पर हमलावर रहे तथा भाजपा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने हार स्वीकार कर ली है। यह चुनाव एकतरफा है। भारी बहुमत से भाजपा जीत रही है। विपक्षियों के पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई नीति। उन्होंने कहा कि बहराइच में भी एकतरफा चुनाव है। डा.आनन्द की जीत जनता की बदौलत सुनिश्चित है। कोई दूसरा दल टक्कर में नहीं है। अमेठी, रायबरेली सहित प्रदेश की सभी 80 सीटे भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावरों के विरूद्ध जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की ओर लगातार अग्रसर है। जनता के समर्थन को लेकर विपक्षी पार्टिया बौखला गई है और वे अर्नगल बयानबाजी पर उतारू है। इस दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, सदर अनुपमा जायसवाल, एमएलसी डा.प्रज्ञा त्रिपाठी सहित भारी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता व भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें