ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: भाजपाईयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, विरोध में लगाए नारे

साधु संतों के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध फूंका पुतला
डीएम चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूककर दर्ज कराया विरोध
बहराइच। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव द्वारा साधु संतों के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में डीएम चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूककर विरोध दर्ज कराया गया। भारतीय जनता पार्टी हमेशा संत समाज एवं सनातन धर्म के सम्मान में लड़ाई लड़ी है। जब भी संत समाज का अपमान हुआ भारतीय जनता पार्टी उनके सम्मान में खड़ी रही। चाहे मंदिर आंदोलन हो या फिर अन्य कोई धार्मिक आंदोलन हो भारतीय जनता पार्टी सदैव हिंदुत्व के साथ संतों के सम्मान में खड़ी रही। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साधु संतों के विरुद्ध यह अमर्यादित बयान उनके मानसिक रूप से दिवालियापन को दर्शाता है। पुतला दहन कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश यादव, जिला महामंत्री डा.जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नन्हेलाल लोधी, उपाध्याय रण विजय सिंह, उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा, जिला मंत्री संजय राव, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा देवेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र शर्मा, जिला मंत्री सुधाकर सिंह, स्कंद प्रताप सिंह, विक्की यादव, आनंद जायसवाल, अर्पित श्रीवास्तव, नितिन रुपाणी, आनंद मिश्रा, श्रवण शुक्ल, सोनू, मंजुला पाठक, सतीश सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मन्नू, अमरीश गुप्ता, गौरव तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें